कोरबा में सड़क हादसा: शादी से लौट रहे परिवार की कार मिक्सर मशीन से टकराई, 3 लोग गंभीर घायल

कोरबा।जिले के उमरेली-सिवनी मुख्य मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाकी लोग भी चोटिल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, कार में कुल 10 लोग सवार थे जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। कार 7 सीटर थी, लेकिन उसमें 10 लोग बैठे थे। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।

हादसे के समय मिक्सर मशीन एक ट्रैक्टर से टोचन कर सिवनी की ओर ले जाई जा रही थी। अचानक कार तेज रफ्तार में सामने से आकर मिक्सर मशीन से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और एक पहिया उखड़कर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही 112 और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए चांपा अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कार चांपा से कोरबा की ओर आ रही थी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई