अदनान सामी vs फवाद चौधरी: सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

मुंबई। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्विटर पर एक नई वॉर देखने को मिली – और इस बार मैदान था सोशल मीडिया, और खिलाड़ी थे – पाकिस्तानी मूल के भारतीय गायक अदनान सामी और पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब गृह मंत्री अमित शाह के पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकालने की खबर सामने आई। इस पर पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने अदनान सामी को घसीटते हुए कटाक्ष किया – “क्या अब अदनान सामी को भी निकाला जाएगा?”
इस पर अदनान सामी ने बिना समय गंवाए जवाबी ट्वीट में लिखा –अब इस बेवकूफ को कौन समझाए?
इसके बाद ट्विटर पर तू-तू मैं-मैं तेज हो गई।
फवाद ने एक और ट्वीट में अदनान सामी के वजन घटने पर टिप्पणी करते हुए लिखा –
हमारे लाहौरी भाई तो ऐसे लग रहे हैं जैसे गुब्बारे से हवा निकल गई हो।
लेकिन अदनान सामी यहां भी नहीं रुके। उन्होंने करारा जवाब देते हुए लिखा
“इस बार भी तुम नहीं समझे मूर्ख गधे… मेरी जड़ें लाहौर से नहीं, पेशावर से हैं। सोचकर हैरानी होती है कि तुम सूचना मंत्री थे और तुम्हें सूचना का ‘I’ तक नहीं पता। मेरी तो हवा निकल गई – पर तू अब भी बैलून ही है। अब मुझे समझ आ रहा है कि तुम्हारे नाम के आगे ‘Ch’ क्यों लिखा है… मोहल्ले के डुप्लीकेट भांड!!”
इस जवाब के बाद ट्विटर पर अदनान सामी ट्रेंडिंग टॉपिक बन गए। लोग अदनान की हाजिरजवाबी की तारीफ कर रहे हैं और फवाद चौधरी की आलोचना।
अदनान सामी और भारत
अदनान सामी ने 2016 में भारत की नागरिकता ली थी। वे अब मुंबई में रहते हैं और खुद को भारतीय नागरिक और भारतीय संस्कृति का समर्थक कहते हैं। पाकिस्तान में अक्सर उन्हें भारत का समर्थक कहकर निशाना बनाया जाता है, लेकिन अदनान हर बार अपने जवाब से विरोधियों को चुप करा देते हैं।





