Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

जशपुर: छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

जशपुर। छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पानी मांगने के बहाने वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी का नाम अंकित खाखा (30 वर्ष) है। घटना थाना कुनकुरी क्षेत्र की है।

पीड़िता ने बताया कि वह कुनकुरी में पढ़ाई कर रही है और किराए के मकान में रहती है। 25 अप्रैल की शाम करीब 8:30 बजे वह अपने कमरे के बाहर टहल रही थी, तभी एक युवक उसे देखकर उसकी ओर बढ़ा। घबराकर युवती कमरे के अंदर चली गई। इसके बाद युवक ने पानी मांगा। जब युवती ने पानी दिया, तो आरोपी जबरन कमरे में घुस आया, दरवाजा बंद किया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

शिकायत मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चूंकि आरोपी अज्ञात था, पुलिस ने पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को तलाशा। एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई गईं। पुलिस ने कुनकुरी के 15 वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक जगह आरोपी से मिलता-जुलता फुटेज मिला। हालांकि फुटेज साफ नहीं था, फिर भी हाइट और हुलिए के आधार पर पुलिस ने संदेही की तलाश तेज कर दी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदर्श नगर, कुनकुरी से आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी अंकित खाखा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामला बहुत ही संवेदनशील था और पुलिस टीम ने प्रोफेशनल तरीके से काम कर आरोपी को जल्दी पकड़ लिया। टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को नगद इनाम दिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई