रायपुर पुलिस ने जब्त अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर, 18 हजार लीटर से ज्यादा शराब नष्ट

रायपुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानों में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया। पिछले कुछ महीनों में 3585 मामलों में जप्त शराब को एक साथ नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई में 12,542 लीटर देशी शराब, 5,553 लीटर अंग्रेजी शराब, 88 लीटर महुआ शराब और 427 लीटर बीयर को बुलडोजर से कुचल कर नष्ट किया गया। कुल मिलाकर 18,804 लीटर बोतल बंद अवैध शराब को नष्ट किया गया।
सुबह रायपुर पुलिस ने जानकारी दी थी कि आबकारी अधिनियम के तहत जप्त शराब को आज दोपहर 12 बजे माना थाना परिसर में नष्ट किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया को भी कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया था।





