पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच आया सऊदी अरब, दोनों देशों से बातचीत की

दिल्ली। ईरान के बाद अब सऊदी अरब ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी AFP से बातचीत में कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही सऊदी अरब के अहम सहयोगी रहे हैं, और किंगडम इस स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देखना नहीं चाहता है।

अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि सऊदी अरब दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए बातचीत कर रहा है। सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान ने शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से अलग-अलग फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में जयशंकर ने अल सऊद को हालिया हमले और सीमापार संबंधों के बारे में जानकारी दी।

इससे पहले, ईरान ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने कहा था कि तेहरान इस मुश्किल समय में दोनों देशों के बीच बेहतर समझ बनाने के लिए अपनी कूटनीतिक सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। इस पहल से यह साफ है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर है और स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई