Bollywood news : एक बार फिर चर्चा में आए आयुष, मुंबई को बताया दुबई

नई दिल्ली।  बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में गए हैं. दरअसल हाल ही में फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए अर्पिता और आयुष घर पहुंची थी. जिसका फुल वीडियो यूट्यूब पर आ चुका है. इस वीडियो में आयुष ने खुलासा किया उनके घर पर खाना नहीं बनता है. क्योंकि उन्होंने अपने कुक को नौकरी से निकाल दिया है.

फराह खान ने जब अपने व्लॉग में आयुष-अर्पिता से पूछा कि तुम्हारे घर खाना कौन बनाता है तो आयुष खुलासा करते हैं कि, “मैंने अपने कुक से पूछा कि आपकी सैलरी कितनी है? जब उसने मुझे बताया तो मुझे सच में हार्ट अटैक आ गया. फिर मैंने सोचा कि मैं जितनी सैलरी उसे दे रहा हूं. उससे कम खर्च में तो मैं हर दिन बाहर से खाना मंगवा सकता हूं.” साथ ही मजाक करते हुए आयुष ने अपने घर को मुंबई को दुबई भी कहा.

आयुष के इस खुलासे के बाद अर्पिता कहती हैं कि फिलहाल उनके घर में खाना सलमान खान के घर से आता है. क्योंकि उन्हें उनकी मां सलमा खान के हाथ का खाना बहुत पसंद है. अर्पिता ने ये भी बताया कि सोहेल खान और अरबाज खान के घर पर भी सलमान के घर से खाना जाता है.

बता दें कि अर्पिता खान ने साल 2014 में आयुष शर्मा के साथ शादी की थी. आज ये कपल दो बच्चों एक बेटी और एक बेटे के पेरेंट्स हैं. जिनपर सलमान खान भी जान छिड़कते हैं. अर्पिता सलमान की छोटी बहन हैं. उनका भी अपने भाई से बेहद गहरा बॉन्ड है. अर्पिता अपने भाईयों की लाडली हैं.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई