Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Share market : एनर्जी इंफ्रा लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी, इंट्रा डे हाई पर पहुंचा शेयर

नई दिल्ली।  गिरावट भरे बाजार में शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को स्मॉल-कैप एनएसई एसएमई स्टॉक के सी एनर्जी इंफ्रा लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर 2% के अपर सर्किट के साथ 1230.70 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। शेयरों में आई इस तेजी का मुख्य कारण कंपनी द्वारा फंड जुटाने की घोषणा को माना जा रहा है, जिससे निवेशकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 2,502.72 लाख रुपये जुटाए हैं। यह QIP 21 अप्रैल, 2025 को शुरू होकर 24 अप्रैल को बंद हुआ था। कंपनी ने 12,64,000 इक्विटी शेयर 198 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर जारी किए, जबकि इसका फ्लोर प्राइस अर्थात न्यूनतम मूल्य 208.10 रुपये था। यानी निवेशकों को करीब 4.85% की छूट मिली। कंपनी के अनुसार, यह इश्यू पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है।

इस QIP में घरेलू और विदेशी दोनों तरह के निवेशकों ने भाग लिया। प्रमुख निवेशकों में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, निवेश हेजहॉग्स फंड, शाइन स्टार बिल्ड कैप प्राइवेट लिमिटेड, मनीवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज और नाइन एल्प्स ऑपर्चुनिटी फंड शामिल है। इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड थे। इतने बढ़े निवेशकों की भागीदारी ने कंपनी की साख को और मजबूत किया है।

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में काम करती है। यह कंपनी सरकारी एजेंसियों और निजी संगठनों को ओवरहेड और अंडरग्राउंड लाइन, सबस्टेशन निर्माण और ऑटोमेशन जैसी सेवाएं देती है। इसका व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी की योजनाएं भविष्य में और विस्तार की ओर इशारा करती है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई