मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया जोरा मॉल का भव्य शुभारंभ

रायपुर। 25 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में जोरा मॉल का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मॉल में सिनेमा हॉल का भी शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक वीडियो देखा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह मॉल राजधानी रायपुर के लिए एक खास स्थान होगा, जहां लोग खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन की सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। यह मॉल क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि यह मॉल 12 वर्षों की मेहनत के बाद तैयार हुआ है और आने वाले समय में शहर की जीवनशैली को और अधिक समृद्ध और सुविधाजनक बनाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह मॉल छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मॉल है, जिसका उद्घाटन आज हुआ है। उन्होंने मॉल के उद्घाटन को राजधानी रायपुर के विकास की दिशा में एक और कदम बताया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा और अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। मॉल के संचालक श्री विजय झावर ने सभी का स्वागत किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button