Bollywood news : विक्की कौशल के साथ है एक खास प्रॉब्लम, वज़न बढ़ाने के लिए खाना पड़ता है जंक फूड

मुंबई। बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.. और उनकी फिटनेस भी काफी अच्छी है.. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल वज़न घटाने के लिए जंक फुड खाते हैं.. जी हां ये सुनने में अजीब है… लेकिन सच है
दरअसल आम तौर पर लोग वज़न बढ़ाने के लिए जंक और वज़न घटाने के लिए हेल्दी फुड खाते है लेकिन विक्की के साथ ये उल्टा है.. जिसका खुलासा विक्की कौशल ने किया है..
विक्की कौशल ने एक बार बताया था कि उनका वजन नहीं बढ़ता है. वो कितना भी जंक फूड क्यों ना खा लें उन्हें वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है. विक्की कौशल की ये बात सुनकर खुद अमिताभ बच्चन चौंक गए थे. विक्की कौशल ने अपने वेट के बारे में कई बातें बताई थीं.
विक्की कौशल एक बार कियार आडवाणी के साथ कौन बनेगा करोड़पति में गए थे. जहां पर उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया था कि उन्हें एक खूबसूरत प्रॉब्लम है. उन्होंने कहा- ‘मेरा वजन नहीं बढ़ता है सर. मुझे वजन बढ़ाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है. सर मैं बर्गर पिज्जा खाकर वजन कम कर सकता हूं.’ फिर अमिताभ बच्चन ने पूछा कि वजन बढ़ाने के लिए आप क्या करते हैं. इसके जवाब में विक्की ने कहा- ‘उसके लिए मुझे बहुत बोरिंग सा खाना खाना पड़ता है. सब कुछ ग्रिल्ड खाना. वजन बढ़ाने के लिए ग्रिल्ड खाना पड़ता है. ज्यादा मात्रा में खाना है लेकिन मुझे वर्कआउट करना पड़ता है बढ़ाने के लिए घटाने के लिए नहीं. लोग जिम जाते हैं वजन घटाने के लिए, मुझे जिम जाना पड़ता है वजन बढ़ाने के लिए. सर पर ये पंजाबियों के लिए बहुत अच्छी Bollywood है.’





