ट्रंप ने जेलेंस्की को लगाई फटकार, बोले-क्रीमिया पर बयान से शांति वार्ता को खतरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को उनके हालिया बयान पर कड़ी फटकार लगाई है। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की का “क्रीमिया कभी रूस का हिस्सा नहीं माना जाएगा” वाला बयान रूस के साथ शांति वार्ता को नुकसान पहुंचा सकता है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, कि

“जेलेंस्की अखबार के पहले पन्ने पर शेखी बघार रहे हैं कि क्रीमिया पर कभी समझौता नहीं होगा। ये रवैया रूस से शांति की बात को खत्म कर सकता है।” ट्रंप ने यह भी कहा कि क्रीमिया तो ओबामा के समय में ही रूस के पास चला गया था, अब ये कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है।

क्रीमिया पर विवाद क्या है

2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कब्जे को अब तक मान्यता नहीं दी गई है। यूक्रेन कहता है कि क्रीमिया अब भी उसका हिस्सा है। ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अगर रूस और यूक्रेन में से कोई भी शांति के लिए तैयार नहीं हुआ, तो अमेरिका शांति प्रक्रिया से हट सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी कहा, “अगर जंग नहीं रुक सकती, तो अमेरिका को अपनी कोशिशें बंद कर देनी चाहिए।”

अमेरिका ने शांति योजना पेश की

अमेरिका ने हाल ही में पेरिस में यूरोपीय और यूक्रेनी नेताओं के साथ एक बैठक में शांति का प्रस्ताव रखा है। इस प्लान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन अमेरिका का कहना है कि सभी पक्षों ने इसे सकारात्मक रूप से देखा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई