आतंकवाद के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन कर दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर: कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तर मंडल सरकंडा ने बुधवार को महामाया चौक में मौन कार्यक्रम रखा। इस हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्तियां जलाई गईं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद का पुतला फूंका गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंडल अध्यक्ष महर्षि वाजपाई ने कहा कि धर्म पूछकर इस तरह की नृशंस हत्या को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि हमले में शामिल आतंकियों को जल्द से जल्द पकड़कर उनका एनकाउंटर किया जाए।
उन्होंने कहा, “भारत अब चुप बैठने वाला देश नहीं रहा, हम अपने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देना जानते हैं।” कार्यक्रम में कई भाजयुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।





