बिलासपुर: मल्हार और रिस्दा धान खरीदी केंद्र में 2.5 करोड़ का घोटाला, FIR दर्ज

बिलासपुर जिले के मल्हार और रिस्दा धान खरीदी केंद्रों में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पाया गया कि दोनों केंद्रों से करीब 1100 मीट्रिक टन धान का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। इस शॉर्टेज के नाम पर अधिकारियों ने करीब 2.5 करोड़ रुपये का घपला कर डाला।

जांच में पता चला है कि यह गड़बड़ी धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से की गई है। रिकॉर्ड में हेराफेरी कर धान की खरीदी दिखा दी गई, लेकिन असल में वो धान मौजूद ही नहीं था।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों केंद्रों के प्रभारियों पर FIR दर्ज कर ली है। साथ ही, आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस घोटाले के बाद धान खरीदी की पूरी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए निगरानी को और मजबूत किया जाएगा और सिस्टम में पारदर्शिता लाई जाएगी।

जिले के किसान भी इस मामले से हैरान हैं, क्योंकि धान खरीदी के समय उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और अब इस तरह की खबरें उनके भरोसे को भी हिला रही हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई