कोरबा: चार साल पहले हुई थी शादी, अब फंदे पर मिली महिला की लाश, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दादर देहान पारा में एक विवाहित महिला की लाश घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला की शादी चार साल पहले ग्राम दादर में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे बच्चा न होने की बात पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। कई महीनों से महिला तनाव में थी।

मायकेवालों का कहना है कि ससुरालवालों ने मारपीट कर उसकी हत्या की और फिर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार की मौजूदगी में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button