कॉमेडी क्लब अध्यक्ष मनीष कंकरवाल को ओपी चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

रायगढ़। छत्तीसगढ़ कॉमेडी क्लब के अध्यक्ष और रायगढ़ निवासी मनीष कंकरवाल के निधन पर प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने शोक जताया है।
ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह रायगढ़ में मनीष कंकरवाल के निवास पर पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकग्रस्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी।
वित्तमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।
बता दें, मनीष कंकरवाल छत्तीसगढ़ के कॉमेडी मंच पर एक जाना-पहचाना नाम थे और उन्होंने युवाओं को मंच देने का काम किया था।





