जीजीयू में बाहरियों के प्रवेश पर रोक, सुरक्षा बढ़ाई गई

बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (जीजीयू) में एनएसएस कैंप के दौरान नमाज़ पढ़ने को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि कैंप में 150 से ज्यादा हिंदू छात्रों को जबरन नमाज़ पढ़वाई गई। इस घटना के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव की स्थिति बन गई है।
हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और अब बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
इस मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट आज सामने आ सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





