बेलगहना: 5 हजार की लूट और मोबाइल तोड़फोड़ का मामला, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

बिलासपुर: बेलगहना चौकी क्षेत्र के दिलीप कुमार तिवारी ने पुलिस की लापरवाही को लेकर कलेक्टर और एसपी से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल को जब वे किसी काम से जा रहे थे, तभी बेलगहना निवासी गोविंद यादव ने उनके साथ मारपीट कर जेब से 5 हजार रुपये लूट लिए और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया।

दिलीप का कहना है कि इस घटना की जानकारी उन्होंने बेलगहना पुलिस चौकी में दी, लेकिन चौकी प्रभारी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और एफआईआर दर्ज नहीं की गई। दिलीप ने बताया कि आरोपी गोविंद यादव खुलेआम धमकी दे रहा है और कहता है, “थाना मेरी जेब में है, जहाँ जाना है जा।”

परेशान होकर दिलीप ने सोमवार को जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों का भरोसा पुलिस पर बना रह सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button