Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

SECL की बड़ी पहल: कोरबा की खदान में शुरू होगी 7040 करोड़ की पेस्ट फिल परियोजना

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने कोयला खनन को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। SECL ने टीएमसी मिनरल्स रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर 7040 करोड़ रुपए की पेस्ट फिल तकनीक परियोजना पर समझौता किया है।

यह परियोजना कोरबा जिले के सिंघाली भूमिगत कोयला खदान में लागू की जाएगी। इस नई तकनीक के तहत खदान से कोयला निकालने के बाद जो खाली जगह बचती है, उसे एक खास पेस्ट से भरा जाएगा। यह पेस्ट फ्लाई ऐश, क्रश्ड मलबा, सीमेंट, पानी और कुछ विशेष रसायनों को मिलाकर तैयार किया जाएगा।

क्यों खास है ये तकनीक?

इससे खनन के बाद जमीन धंसने का खतरा नहीं रहेगा।

जमीन का अतिरिक्त अधिग्रहण करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा, क्योंकि इसमें औद्योगिक कचरे का दोबारा उपयोग किया जाएगा।

यह तकनीक हरित (इको-फ्रेंडली) खनन को बढ़ावा देगी।

इस परियोजना से अगले 25 सालों में लगभग 84.5 लाख टन कोयले का उत्पादन होने का अनुमान है। SECL की यह पहल न केवल कोयला उत्पादन को बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई