चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर। तोरवा थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों ने पहले रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो चालक से मोबाइल छीना और फिर एक अन्य व्यक्ति को चाकू दिखाकर नगदी लूट ली थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, 750 रुपए नगद, वारदात में प्रयुक्त चाकू और एक एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है।
घटना का पूरा विवरण:
घटना 19 अप्रैल की रात लगभग 1:30 बजे की है। मल्हार निवासी ऑटो चालक चंद्र कुमार कौशिक रेलवे स्टेशन, बिलासपुर में मोबाइल चला रहा था, तभी स्कूटी सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
कुछ ही देर बाद, इन तीनों ने चांद मोहम्मद नामक युवक को चाकू दिखाकर 750 रुपए लूट लिए। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान:
पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र में दबिश देकर तीनों आरोपियों:
अंशु बक्सेल, विजय सिंह ठाकु, लक्कीदास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल, नकदी, एक चाकू और स्कूटी बरामद की गई है।

टीआई अभय सिंह बैस का बयान:
तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि—
“तीनों आरोपियों को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन्होंने जुर्म कबूल कर लिया है। इनके खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई