रायपुर में मरीन ड्राइव के पास बड़ा सड़क हादसा, दो लोग घायल

रायपुर। शहर के तेलीबांधा इलाके में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मरीन ड्राइव के पास सिग्नल पर दो कारें—थार और ग्रैंड i20—आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियाँ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद थार कार में सवार ड्राइवर और उसके दो साथी मौके से भाग गए। वहीं, ग्रैंड i20 में बैठे एक युवक और एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और थार कार सवार लोगों की तलाश की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button