कोनी में पुलिस की छापेमारी, 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त – दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: जिले के कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सेमरताल में छापा मारते हुए 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और दो लोगों को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई। कोनी थाना प्रभारी किशोर केंवट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेड की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों – देवी सूर्यवंशी और गोरेलाल सूर्यवंशी – के पास से 20-20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब 8000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
बिलासपुर पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।





