प्यार में धोखा: शादी का झांसा देकर आदिवासी नाबालिग को मौत के मुंह तक पहुंचाया

कबीरधाम जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंडरिया थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव में एक आदिवासी नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, लड़की गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। युवक ने उसे शादी का वादा किया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन कुछ समय बाद युवक ने किसी और लड़की से शादी कर ली। इस धोखे से टूट चुकी नाबालिग ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।

गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया और फिर बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार का कहना है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी की भावनाओं से खेला और उसका शोषण किया। अब वे प्रशासन और पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजन चाहते हैं कि दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसी और बेटी के साथ ऐसा न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई