ब्लू ओरिजिन मिशन: सिर्फ 11 मिनट में अंतरिक्ष की सैर कर लौटीं कैटी पेरी सहित 6 महिलाएं

टेक्सास। जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) ने 14 अप्रैल को एक नया इतिहास रच दिया। कंपनी के न्यू शेपर्ड रॉकेट (NS-31) ने महिलाओं के विशेष क्रू के साथ सिर्फ 11 मिनट में अंतरिक्ष की यात्रा पूरी की।
यह 1963 के बाद पहली बार है जब किसी मिशन में सिर्फ महिला यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा गया। मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) इस मिशन का हिस्सा थीं। जैसे ही कैप्सूल धरती पर सुरक्षित उतरा, कैटी ने भावुक होकर धरती को चूम लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा — “अपने घर जैसी जगह कहीं नहीं होती।”
इस तरह रहा 11 मिनट का सफर
रॉकेट ने अमेरिका के टेक्सास से उड़ान भरी। करीब 105 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया। यात्रियों ने कुछ मिनट ज़ीरो ग्रैविटी (zero-gravity) का अनुभव लिया। उड़ान पूरी तरह से स्वचालित (autonomous) थी। कैप्सूल के अंदर से आए वीडियो में क्रू सदस्य फूलों को बिना गुरुत्वाकर्षण के उड़ाते दिखे। इस मिशन का नेतृत्व कर रहीं थीं। लॉरेन सांचेज़ (Lauren Sánchez) अमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेजोस की मंगेतर, जो पेशे से टीवी पत्रकार और प्रेजेंटर हैं।
स्पेशल डिज़ाइन स्पेस सूट
इस मिशन के लिए सभी महिलाओं ने कस्टम-डिज़ाइन स्पेस सूट पहने थे। ये सूट न केवल तकनीकी रूप से एडवांस थे, बल्कि ग्लैमरस और क्रिएटिव भी थे। जो इस मिशन को और भी खास बनाते हैं। इस स्पेस मिशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। लोग महिला सशक्तिकरण और अंतरिक्ष विज्ञान के इस संगम को “गौरवशाली क्षण” बता रहे हैं।





