महासमुंद: “मोर द्वार साय सरकार” अभियान के तहत आवास सर्वेक्षण का निरीक्षण, कलेक्टर ने कहा – पात्र लोगों को समय पर मिले योजना का लाभ

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मोर द्वार साय सरकार महा अभियान” के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्लस 2.0 के पात्र हितग्राहियों की पहचान के लिए चल रहे आवास सर्वेक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इसी क्रम में अभियान के दूसरे दिन कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कसहीबाहरा और परसापाली में चल रहे सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने सर्वे कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी पात्र परिवारों का सर्वे समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सर्वे कार्य सही और समय पर होगा, तो वास्तविक लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द पहुंच पाएगा।

कलेक्टर ने कुछ हितग्राहियों के घर जाकर योजना की जानकारी भी दी और बताया कि अवास प्लस 2.0 के अंतर्गत चल रहा यह सर्वे पूरी तरह निःशुल्क है। यदि कोई भी व्यक्ति इस सर्वे के बदले पैसे मांगता है, तो इसकी तत्काल सूचना दें। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वे सर्वे में पूरा सहयोग करें, ताकि पात्र लोगों को ससम्मान आवास की सुविधा मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई