महासमुंद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ‘मोर दुआर, साय सरकार’ महाभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत शुरू किए गए “मोर दुआर, साय सरकार” महाभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

जिला स्तर पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक को नोडल अधिकारी बनाया गया है, वहीं अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू और डॉ. रविराज ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विकासखंड स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं:

महासमुंद विकासखंड: नोडल अधिकारी एसडीएम हरिशंकर पैकरा, सहायक नोडल अधिकारी बरन सिंह मांडवी

बागबाहरा विकासखंड: नोडल अधिकारी एसडीएम उमेश कुमार साहू, सहायक नोडल अधिकारी एम.एल. मंडावी

पिथौरा विकासखंड: नोडल अधिकारी एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, सहायक नोडल अधिकारी सी.पी. मनहर

बसना विकासखंड: नोडल अधिकारी एसडीएम मनोज कुमार खाण्डे, सहायक नोडल अधिकारी पीयूष ठाकुर

सरायपाली विकासखंड: नोडल अधिकारी एसडीएम नम्रता चौबे (आईएएस), सहायक नोडल अधिकारी अमित (सीईओ, जनपद पंचायत)

यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान को सफल बनाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई