गाजा में इजरायली हमले में 6 भाइयों की मौत, खाना बांटते समय हुआ था हमला

गाजा। इजरायली सेना के रविवार रात गाज़ा के अल-बलाह इलाके में किए गए हवाई हमले में 37 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 6 भाई शामिल हैं, जिनकी उम्र 10 से 34 साल के बीच थी। ये सभी लड़के युद्ध से विस्थापित परिवारों को खाना बांट रहे थे।

पीड़ितों के पिता जकी अबु महदी ने बताया कि उनके बेटे सिर्फ ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे थे और किसी भी तरह की सैन्य गतिविधियों में शामिल नहीं थे। इस पर इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा कि हमला एक सैन्य लक्ष्य पर किया गया था। हालांकि, गाज़ा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसे खारिज करते हुए कहा कि मारे गए सभी नागरिक थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि चिकित्सा सहायता की देरी के चलते एक बच्चे की भी मौत हुई। गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने से अब तक 50,944 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई