अंबेडकर जयंती पर छत्तीसगढ़ को मिला डिजिटल तोहफा, 1460 पंचायतों में शुरू होंगे अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र

रायपुर,–
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में अब 24 अप्रैल, पंचायत दिवस से “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” शुरू किए जाएंगे।
इन केंद्रों का उद्देश्य ग्रामीणों को डिजिटल और वित्तीय सेवाएं गांव में ही उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय जाने की जरूरत न पड़े। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।
गांव-गांव में डिजिटल क्रांति की शुरुआत
अब ग्रामीण नागरिक एक ही छत के नीचे प्राप्त कर सकेंगे ये सुविधाएं:
नकद निकासी और धन अंतरण
बिजली-पानी के बिलों का भुगतान
पेंशन और बीमा योजनाओं का लाभ
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्राप्ति
रेलवे टिकट बुकिंग और छात्रवृत्ति से जुड़ी सेवाएं
इस पहल से ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बनेंगी और डिजिटली सशक्त होंगी।
एमओयू पर हस्ताक्षर, पंचायतों को जोड़ा गया डिजिटल नेटवर्क से
प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों में इन डिजिटल सुविधा केंद्रों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर सेवा प्रदाताओं और सरपंचों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया।
हर जरूरतमंद को मिलेगा पक्का मकान: पीएम आवास योजना को लेकर निर्देश
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि:
“आवास प्लस प्लस” सर्वे (15 से 30 अप्रैल) में सभी जरूरतमंदों और पात्रों का नाम शामिल किया जाए।
पिछली सरकार के कार्यकाल में छूटे 18 लाख आवासों की भरपाई के लिए अब तक 14 लाख आवास मंजूर हो चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने और 3.5 लाख आवासों की स्वीकृति की घोषणा की है।
गिरते भू-जल स्तर पर चिंता, वॉटर हार्वेस्टिंग का आह्वान
मुख्यमंत्री ने गांव-गांव में जल संचयन और वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर लोगों को जागरूक किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि गिरते भूजल स्तर को देखते हुए एसओपी जारी किया जा रहा है और विभाग स्तर पर विशेष कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।
मोर दुवार, साय सरकार” महाभियान का शुभारंभ
15 अप्रैल से शुरू हो रहे इस अभियान के तहत
PMAY-G पंचायत एंबेसडर्स को सम्मानित किया गया।
जिन पंचायतों में अब तक एंबेसडर नियुक्त नहीं हुए हैं, वहां चयन कर जल्द नियुक्ति की जाएगी।
जनता को पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण पखवाड़े के बारे में जानकारी दी गई।
वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह
विशेष सचिव तारण प्रकाश सिन्हा
मनरेगा आयुक्त एवं PMAY-G संचालक रजत बंसल
पंचायत संचालक प्रियंका महोबिया
डॉ. अंबेडकर की जयंती पर छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल ग्रामीण भारत की ओर एक और मजबूत कदम उठाया है। मोदी सरकार की गारंटी अब जमीनी हकीकत बनती जा रही है, जिससे न सिर्फ गांवों में विकास होगा, बल्कि तकनीक और सुविधाएं भी आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुंचेंगी।





