बाबा साहेब की जयंती पर सीएम का वर्चुअल संबोधन: बिलासपुर में हुआ उद्देश्यपूर्ण आयोजन

बिलापसुर:देश के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इसी क्रम में बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के मंथन सभा कक्ष में एक उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्षों और समाज के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जल संरक्षण और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर
कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने कई नई योजनाएं लॉन्च की हैं। इनमें ग्राम पंचायतों में सेंटर की स्थापना और जल संरक्षण के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने का संकल्प प्रमुख है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीण क्षेत्रों में गिरते भूजल स्तर पर चिंता जाहिर की और बताया कि इसके लिए जल्द ही एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना और अवैध खनन पर भी चर्चा
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र लोगों को चिन्हित कर योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया गया। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते भू-माफिया और अवैध खनन पर भी चिंता जताई गई। अधिकारियों को इस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात भी कही गई।





