भारतीय सेना में जाने युवाओं का जोश, NDA और CDS परीक्षा में बड़ी संख्या में हुए शामिल

बिलासपुर। रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भारतीय सेना में भर्ती के लिए NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) और CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस) की परीक्षाएं आयोजित की गईं। यह परीक्षाएं शहर के पांच केंद्रों में पांच अलग-अलग पालियों में संपन्न हुईं। देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं में इस परीक्षा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।

रक्षा क्षेत्र में करियर का सपना लिए पहुंचे युवा

बड़ी संख्या में युवा NDA और CDS परीक्षा में शामिल हुए। युवाओं ने कहा कि सेना में अधिकारी बनना गर्व और सम्मान की बात है, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। परीक्षा में पहले गणित और फिर सामान्य ज्ञान के पेपर हुए। इन प्रश्नों के माध्यम से अभ्यर्थियों की निर्णय क्षमता और देश-समाज के प्रति समझ का आंकलन किया गया।

लड़कियों की भागीदारी बढ़ी, CDS में कम उपस्थिति से निराशा

2019 के बाद से लड़कियों को भी NDA में शामिल होने का मौका मिलने से उनकी भागीदारी में इज़ाफा हुआ है। इस बार एनडीए परीक्षा में करीब 660 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कई छात्राएं भी शामिल रहीं। हालांकि CDS परीक्षा में केवल 300 से भी कम छात्र उपस्थित हुए, जिससे कुछ निराशा देखने को मिली। तीसरी पाली में सिर्फ 150 के करीब अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।

युवा देश सेवा के इस अवसर को लेकर काफी गंभीर नजर आए। अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है, जो आने वाले महीनों में जारी होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई