चकरभाठा में ट्रेन हादसे से युवक की दर्दनाक मौत

बिलासपुर: चकरभाठा के पास बुधवार रात एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा बिल्हा के दाधापारा क्षेत्र में डाउन रेलवे लाइन पर हुआ, जहाँ एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।

रात करीब 8 बजे प्वाइंटमेन विनय कुमार शर्मा ने चकरभाठा पुलिस को सूचना दी कि डाउन लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर पड़ा हुआ है।

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि मृतक युवक चकरभाठा बस्ती का निवासी था और मानसिक रूप से बीमार था। वह अक्सर घर से बिना बताए निकल जाया करता था। कुछ देर बाद मृतक का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और शव की पहचान कपड़ों और शरीर के आधार पर की। मृतक की पहचान राम प्रसाद कौशिक के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि राम प्रसाद मंगलवार रात करीब 11:30 बजे घर से निकला था और अक्सर लौट आता था, इसलिए किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। हादसे में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था।

चकरभाठा पुलिस ने रेलवे पुलिस की मौजूदगी में मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button