कुणाल कामरा ने बिग बॉस ऑफर को नकारा, किया चौंकाने वाला दावा

कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों अपने एक विवादास्पद सॉन्ग पैरोडी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन अब उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। कुणाल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दावा किया कि उन्हें बिग बॉस के आगामी सीजन के लिए ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। लेकिन बिग बॉस टीम ने इस दावे को नकारते हुए इसे अफवाह बताया है।
बिग बॉस
बिग बॉस की टीम ने कहा कि उन्होंने कुणाल कामरा को आगामी सीजन के लिए अप्रोच नहीं किया है। टीम ने यह भी कहा कि संभवत: किसी कास्टिंग एजेंट ने बिग बॉस के नाम से कुणाल को मैसेज किया होगा, लेकिन यह ऑफिशियल ऑफर नहीं था।
कुणाल कामरा का दावा
कुणाल कामरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें वह कास्टिंग डायरेक्टर के साथ अपनी चैट दिखाते हुए बताते हैं कि उन्हें बिग बॉस के आगामी सीजन के लिए ऑफर भेजा गया था। कास्टिंग डायरेक्टर ने लिखा था, “मैं बिग बॉस के अपकमिंग सीजन की कास्टिंग संभाल रहा हूं और आपका नाम एक इंट्रस्टिंग कंटेस्टेंट के रूप में सामने आया है। क्या आप इसके बारे में बात करना चाहेंगे?”
कुणाल का मजाकिया जवाब
इस मैसेज का जवाब देते हुए कुणाल ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैं किसी मेंटल हॉस्पिटल में जाना ज्यादा पसंद करूंगा।” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी के लिए ऑफर आया था या फिर बिग बॉस 19 के लिए।





