बिलासपुर पुलिस का तड़के छापामार अभियान गुंडों, निगरानी बदमाशों और वारंटियों पर कसा शिकंजा

बिलासपुर में बढ़ती चोरी और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शहरभर में तड़के एक बड़ा छापामार अभियान चलाया। सोमवार सुबह तीन घंटे तक लगातार चले इस विशेष चेकिंग ऑपरेशन में पुलिस ने शहर के आठ थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की।

इस अभियान का उद्देश्य आदतन अपराधियों, निगरानीशुदा बदमाशों और वारंटियों पर शिकंजा कसना था। पुलिस ने उन बस्तियों और इलाकों को टारगेट किया जहां गुंडा तत्व और निगरानी बदमाश सक्रिय रहते हैं। साथ ही बाहर से आए डेरा-फेरी वालों और संदिग्धों की भी गहन जांच की गई।

50 गुंडा तत्वों की जांच, 11 संदिग्धों से पूछताछ

अभियान के दौरान पुलिस ने 50 गुंडा तत्वों और 15 निगरानीशुदा बदमाशों की पहचान कर उनकी चेकिंग की। इसके अलावा 11 संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। यह जांच अचानक और बिना किसी पूर्व सूचना के की गई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने इस दौरान मारपीट और चेक बाउंस के मामलों में छह वारंट भी तामील किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button