Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ के 6 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानिए प्रदेश का मानसून मीटर कहां पहुंचा ? 

रायपुर: छत्तसीगढ़ में मानसून अपनी रफ्तार पर है. पूरे प्रदेश में बारिश का झमाझम दौर जारी रहा. इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में अब भी बारिश का सिलसिला बरकरार है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग में बदरा बरसेंगे.

सरगुजा संभाग के इन इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान: सरगुजा के जशपुर, कुनकरी, पत्थलगांव, बगीचा, बागबहार, अंबिकापुर, बैकुंठपुर और मनेंद्रगढ़ जिले में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई है. बंगाल की खाड़ी में हलचल और निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.इसकी वजह से सरगुजा संभाग में बारिश के आसार हैं.

सरगुजा के कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना: मौसम विभाग ने सरगुजा के 21 अगस्त के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान आईएमडी की तरफ से जारी किया गया है. उसमें प्रदेश के सास साथ सरगुजा के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. सरगुजा संभाग के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 21 से लेकर 25 अगस्त तक प्रदेश में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी हुई बारिश ?: छत्तीसगढ़ में एक जून से लेकर 20 अगस्त तक कुल 806.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 1740.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 440.2 मिमी दर्ज की गई है. यह औसत वर्षा के आंकड़े है. एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 799.1 मिमी, बलरामपुर में 1160.5 मिमी, जशपुर में 648.0 मिमी, कोरिया में 815.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 817.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.

बारिश से गुलजार हुआ छत्तीसगढ़: अन्य जिलों की बात करें तो रायपुर में 689.8 मिमी, बलौदाबाजार में 828.5 मिमी, गरियाबंद में 766.3 मिमी, महासमुंद में 580.5 मिमी, धमतरी में 729.1 मिमी और बिलासपुर में 715.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा मुंगेली में मुंगेली में 789.3 मिमी, रायगढ़ में 722.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 458.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 800.0 मिमी, सक्ती 677.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. जबकि कोरबा में कोरबा में 1006.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 756.7 मिमी, दुर्ग में 512.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है.

कवर्धा और राजनांदगांव में बारिश का कैसा रहा मिजाज ?: अगर कवर्धा और राजनांदगांव जिले में हुई बारिश की बात की जाए तो कवर्धा में 640.1 मिमी, राजनांदगांव में 836.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 935.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 595.4 मिमी और बालोद में 857.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है. जबकि बेमेतरा में 464.9 मिमी, बस्तर में 886.6 मिमी, कोण्डागांव में 803.9 मिमी, कांकेर में 1039.4 मिमी और नारायणपुर में 944.1 मिमी बारिश हुई है. इसके अलावा दंतेवाड़ा में 1025.1 मिमी और सुकमा जिले में 1118.0 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है. ये आंकड़े एक जून 2024 से 20 अगस्त 2024 तक के हैं.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई