Lpg gas price : महंगाई की मार, LPG के बढ़े दाम

नई दिल्ली। देशवासियों को सोमवार के दिन एक के बाद एक दो बड़ झटके लगे हैं। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG गैस के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ रही हैं और हमारे यहां कीमतें घट रही हैं। हमने फैसला किया है कि रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम इसकी समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने कहा कि हम रसोई गैस के मामले में काफी आगे बढ़ चुके हैं और अब हमारे पास उज्ज्वला योजना भी है, जिसके 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे भाई-बहनों को लकड़ी, गोबर और अन्य चीजों से मुक्ति मिल गई है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹44.50 तक घटाए थे। दिल्ली में इसकी कीमत ₹41 घटकर ₹1762 हो गईं। पहले ये ₹1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹44.50 घटकर ₹1868.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1913 थे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई