जानिए 2025 में कौन सी फिल्में रही फ्लॉप और कौन सी ब्लॉकबस्टर?

मुंबई। साल 2025 का तीन महीना बीत चूका है। वही इन तीन महीनों में बॉलीवुड की कई फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें सोनी सूद की फतह से लेकर सलमान खान की सिकंदर तक शामिल हैं। इस दौरान ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। यानी की दर्शकों ने ज्यादातर फिल्मों को पसंद ही नहीं किया। ऐसे में ज्यादार फ़िल्में बोक ऑफिस पर पस्त हो गई। चलिए आज आपको बताते हैं कि साल 2025 के पहले क्वार्टर में रिलीज हुई फिल्मों में कौन सी फ्लॉप रही और कौन सी ब्लॉकबस्टर रही?

सोनू सूद, जैकलीन, शिव ज्योति राजपूत और नसीरउद्दीन शाह स्टारर फिल्म फ़तेह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन खुद सोनू सूद ने ही किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म ने सिर्फ 12.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। सोनी सूद की फिल्म फतेह 40 करोड़ की लागत से बनाई गई थी, जो अपने बजट का सिर्फ 50 फीसदी हिस्सा ही निकाल पाई।

कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” रिलीज के पहले ही काफी सुर्ख़ियों में थी, जिसे इंदिरा गांधी पर फिल्माया गया था। इस फिल्म में कंगना रनौत, अनुपम खैर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी सहित कई स्टार्स दिखाई दिए। इस मूवी का निर्देशन और निर्माण कंगना ने ही किया था। फिल्म में उन्होंने इंदिरा गाँधी का किरदार निभाया था। कंगना को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने सिर्फ 14 करोड़ रूपए बिजनेस किया और ये फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म को 60 करोड़ की लागत से बनाया गया था। ये फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हुई थी।

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म “आजाद” भी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी की बॉक्स ऑफिस पर कंगना की इमरजेंसी से टक्कर हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, रवीना टंडन की बेटी राशा और अजय के भांजे अमान थे। ये राशा और अमान की डेब्यू फिल्म थी, लेकिन दर्शकों ने इसे कुछ ख़ास पसंद नहीं किया। फिल्म 6.50 करोड़ का लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया और यह फिल्म भी डिजास्टर रही। हालांकि मूवी में राशा के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।

फिल्म “स्काई फ़ोर्स” 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहारिया, सारा अली खान, निमरत कौर और शरद केलकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसकी कहानी में सन 1965 के भारत-पकिस्तान हवाई युद्ध को दर्शाया गया था। फिल्म पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के हमले पर आधारित था, जो भारत की पहली एयरबेस स्ट्राइक थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई और इसने तक़रीबन 109 करोड़ का बिजनेस किया। ये फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे 160 करोड़ रुपये की बजट से बनाया गया था।

शहीद कपूर, पूजा हेगड़े और प्रवेश राणा स्टारर फिल्म “देवा” 31 जनवरी को रिलीज हुई थी। ये फुल एक्शन मूवी थी, जिसमें एक्टर का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला था। हालांकि दर्शकों को मूवी कुछ ख़ास पसंद नहीं आई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये का लाइफ टाइम कलेक्शन किया। इस फिल्म को 50 करोड़ रुपये की बजट से बनाया गया था।

7 फरवरी को फिल्म “लवयापा” सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें जुनैद खान, ख़ुशी कपूर, आशुतोष राणा और कीकू शारदा सहित कई स्टार्स नजर आए थे। ये फिल्म जेन-जी की कहानी पर आधारित थी। यह खुशी और जुनैद दोनों की बढ़े पर्दे डेब्यू फिल्म थी। वही “लवयापा” के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखाया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस मूवी ने सिर्फ 8.25 करोड़ रुपये का लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया। इस फिल्म को 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।

अब हम बात करते हैं बॉक्स आफिस पर तहलका मचाने वाली विक्की कौशल की फिल्म “छावा” की। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म “छावा” 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। साल 2025 के पहले क्वार्टर की ये एकलौती फिल्म है, जो कमाई के मामले में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। इसमें स्टार्स की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी तक लोगों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही इस मूवी ने लकभग 555 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस फिल्म को 130 करोड़ की लागत से बनाया गया था।

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह, डीनो मोरिया और कंवलजीत सिंह स्टारर फिल्म “मेरे हसबैंड की बीवी” 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस रोम-कॉम मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 7.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वही अर्जुन कपूर की ये फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म को 60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था।

सोहम शाह, निमिषा सजयन, टीनू आनंद, शल्पी शुक्ला, उन्नति खुराना स्टारर फिल्म “क्रेजी” 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी तो अच्छी थी, लेकिन दर्शकों ने इसे पसंद नहीं किया और ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। गिरीश कोहली के निर्देशन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस फिल्म का निर्माण 20 करोड़ की लागत से किया गया था।

अब हम बात करते हैं सलमान खान की फिल्म “सिकंदर” की। सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म “सिकंदर” ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म से लोगों को जीतनी उम्मीद थी, उतना ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। जहां वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये दो दिन में ही कमा लिए थे, वही 7वे दिन भी सलमान की ये फिल्म घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन करने से चूक गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक 7वे दिन सिकंदर ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किय है। हालांकि ये अभी शुरूआती आंकड़े हैं। ऑफिशियल आंकड़े आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है। सातवें दिन की कमाई के बाद इस फिल्म की टोटल कमाई 97.50 करोड़ रूपए हो चुकी है। फिलहाल सलमान की फिल्म सिकंदर अभी सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म को 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई