भाजपा स्थापना दिवस: केंद्र-राज्य की उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी, कार्यक्रमों का होगा आयोजन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का स्थापना दिवस कल 6 अप्रैल को है। इस अवसर पर भाजपा 6 से 14 अप्रैल तक कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने एकात्म परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर 6 और 7 अप्रैल को पार्टी के हर बूथ, कार्यालय और घरों पर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा।

भा.ज.पा. के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 8-9 अप्रैल को सभी मंडल और विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। इसके बाद 10-11 अप्रैल को ग्राम, बस्ती और बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी और इन योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

वर्मा ने यह भी बताया कि डॉ. बाबासाहब अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले 13 अप्रैल को अंबेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को सभी जिला और मंडल मुख्यालयों पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उनके जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके साथ ही जिला बैठक में भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जहां मंडल बैठक पूर्ण करने की योजना बनाई जाएगी। 6 से 14 अप्रैल तक होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए जिले से प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button