नगर निगम संस्कृति विभाग की बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं पर हुई चर्चा

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने आज नगर निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर एक परिचयात्मक बैठक ली। इस बैठक में संस्कृति विभाग के अपर आयुक्त विनोद पांडेय, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा, उप अभियंता मनीषा सिंघानिया और कार्यालय लिपिक श्वेता शिंदे मौजूद रहे।
बैठक में संस्कृति विभाग की विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं और कार्यों पर चर्चा की गई। निगम बजट में संस्कृति विभाग के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार योजनाएं बनाने और उन्हें प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए।
संस्कृति विभाग के अंतर्गत वीरांगनाओं, शहीदों के बलिदान दिवस, महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयंती एवं पुण्यतिथियों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के वार्षिक कैलेंडर पर भी चर्चा की गई। इन आयोजनों को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।





