Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Bollywood news : हिमांशु कोहली की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

मुंबई। यारियां फेम हिमांश कोहली अस्पताल में भर्ती है एक्टर की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब है. हिमांश ने अस्पताल के बिस्तर से वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. जिसके बाद फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर टेंशन में आ गए हैं. चलिए जानते हैं आखिर हिमांश कोहली को हुआ क्या है?

यारियां अभिनेता हिमांश ने अस्पताल से एक वीडियो मैसेज शेयर किया है जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. उनके हाथ पर कई ड्रिप भी लगी दिख रही हैं. वीडियो में हिमांश ने बताया है कि पिछले 10-15 दिन उन्होंने हेल्थ इश्यू से जूझते हुए बिताए हैं.

मंगलवार को हिमांश कोहली ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो मैसेज के जरिए कहा, “मैं पिछले 10-15 दिनों से पूरी तरह से गायब था. ये हेल्थ कंसर्न थे और ये चीजें हमेशा अनएक्सपेक्टेड होती हैं. पिछले 15 दिन बेहद कठिन, फिर भी मजबूत रहे हैं. मेरे बहुत सारे लोग जो मेरे अपने हैं उन्होंने मेरा साथ दिया. कई बार जब मैं मानसिक रूप से कमजोर पड़ जाता था,  जब मैं टूट रहा था, तो वे मेरे साथ खड़े थे. मेरा परिवार और दोस्त. मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.”

उन्होंने आगे कहा कि आज वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं, यही वजह है कि वह अपने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर कर पा रहे हैं.

हिमांश ने आगे बताया कि जब वे अस्पताल में भर्ती थे, तो उन्होंने शुरुआत में इस बारे में किसी को नहीं बताया, क्योंकि वे वीक और हेल्पलेस नहीं दिखना चाहते थे. उन्होंने फैंस को ये भी भरोसा दिलाया कि डॉक्टर उनका अच्छे से ख्याल रख रहे हैं, यही वजह है कि आज वे अपने फैंस से बात करने की स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों ने उन्हें मेंटल और फिजिकल हेल्थ को प्रायोरिटी देना सिखाया है, और उन्होंने अपने स्वास्थ्य को हल्के में नहीं लेना सीखा है. हिमांश ने आगे कहा, “मैं जल्द ही वापस आ जाऊंगा, थोड़ा सा कमजोर महसूस कर रहा हूं अभी. जल्दी ठीक हो जाऊंगा आपके प्यार और दुआओं से. मैं अभी अचानक अलार्मिंग स्टेज में आ गया हूं और मुझे अभी एहसास हुआ है कि किसी को भी अपनी हेल्थ को हल्के में नहीं लेना चाहिए, मुझे खुशी है कि मैं अब काफी ठीक हो रहा हूं.”

इस बीच, 2014 की बॉलीवुड हिट यारियाँ ने री रिलीज हुई थी. दिव्या खोसला कुमार द्वारा निर्देशित, रकुल प्रीत सिंह हिमांश कोहली, गुलशन ग्रोवर, निकोल फारिया और एवलिन शर्मा अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा 21 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ हुई थी.

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई