मारपीट : युवती से बात करना पड़ा महंगा, –तीन युवकों ने दो भाइयों को जमकर पीटा,

मारपीट

एक युवक और उसके भाई को युवती के साथ बात करना बड़ा महंगा पड़ गया अन्य युवकों ने जमकर कर मारपीट कर दिया पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के डबरी पारा का है..

जहां निलय साहू ने शिकायत दर्ज कराय है कि वह अपनी परिचित युवती से बातचीत कर रहा था, उस दौरान युवती की मां भी वहां मौजूद थीं। इसी बीच युवती के परिचित कन्हैया और उसके दो साथी वहां पहुंचे और युवती से बात करने की बात को लेकर निलय पर हमला कर दिया। तीनों युवकों ने मिलकर निलय की जमकर पिटाई की। जब उसका भाई बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं।

घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई