हादसा:तेज रफ्तार कार की टक्कर से सब्जी व्यवसायी की मौत

हादसा: कोरबा। जिले के कटघोरा-अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पाली थाना क्षेत्र के माखनपुर स्कूल के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार (CG 04 E 1463) ने मोपेड (CG 12 AZ 4817) को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राम प्रसाद पावले के रूप में हुई, जो चेटवा भावना चैतमा का रहने वाला था। वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

घटना के बाद राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुस्साए परिजनों ने जताया विरोध

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। वे इस हादसे से बेहद गुस्से में थे और सड़क जाम करने की तैयारी में थे। पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें शांत कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और सामने से आकर सीधी टक्कर मारी। टक्कर के बाद राम प्रसाद दूर जाकर गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।

आर्थिक मदद का भरोसा

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि राम प्रसाद का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। शासन की ओर से उन्हें तात्कालिक सहायता राशि दी जा रही है।

वहीं, पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कार को जब्त कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button