महेश्वरी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महेश्वरी समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यह आयोजन गुप्तेश्वर महादेव की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया। शनिवार शाम को गायत्री मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा में 701 महिलाएं पीले और नारंगी रंग के परिधानों में कलश लेकर चलीं, जबकि पुरुषों ने सफेद कुर्ता-पजामा पहन रखा था।

शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ निकाली गई। इस दौरान कथा वाचक शास्त्री ईश्वर चंद्र जी व्यास रथ पर विराजमान थे। यात्रा में मां नवदुर्गा की प्रतिमा और आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

यात्रा का मार्ग गायत्री शक्तिपीठ से होते हुए रामाधीन मार्ग, महेश पथ, भारत माता चौक, हलवाई लाइन और आजाद चौक से गुजरा। महाकाल चौक पर सांसद संतोष पांडे ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर श्रद्धालु महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस धार्मिक आयोजन के तहत श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक होगा। गुजरात के जूनागढ़ से आए शास्त्री ईश्वर चंद्र जी व्यास प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक कथा का वाचन करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई