अवैध कोयला खनन में दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, पांच दिन बाद हुआ खुलासा

मनेंद्रगढ़। जिले के घुटरा गांव में अवैध कोयला खनन के दौरान दो ग्रामीणों की मिट्टी धसकने से दबकर मौत हो गई। यह दुखद घटना करीब पांच दिन पहले हुई थी, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार, फाटपानी गांव के रहने वाले इंद्रपाल अगरिया (50) और राजेश अगरिया कोयला निकालने के लिए धुनैटी नदी में गए थे। लेकिन जब वे चार दिन तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिवार वालों को चिंता हुई। शनिवार को जब परिजन नदी के पास पहुंचे, तो वहां टिफिन और चप्पल देखकर अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कई वर्षों से अवैध कोयला खनन हो रहा है। माफिया चंद पैसों का लालच देकर गरीब मजदूरों से जोखिम भरा काम करवाते हैं और खुद मोटी कमाई करते हैं। कहा जा रहा है कि इन कोयला माफियाओं के सत्ताधारी दल से भी संबंध हैं, जिसके चलते यह गोरखधंधा बेरोकटोक चलता आ रहा है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर अवैध कोयला खनन के खतरों को उजागर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन देखना होगा कि इस पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई