छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, रायपुर-अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी रायपुर और अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसकी सेवा की शुरुआत करेंगे।

9 साल बाद फिर शुरू होगी मेमू ट्रेन

रायपुर और अभनपुर के बीच 9 साल बाद फिर से मेमू ट्रेन चलने जा रही है। 31 मार्च से इस रूट पर दो मेमू ट्रेनें नियमित रूप से चलेंगी। यह ट्रेन रायपुर, मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री और अभनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

सिर्फ 10 रुपये में सफर

इस ट्रेन की सबसे खास बात इसका कम किराया है। रायपुर से अभनपुर के बीच यात्री सिर्फ 10 रुपये में सफर कर सकेंगे। रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार के अनुसार, यह ट्रेन रायपुर से नवा रायपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।

ट्रेन का टाइम टेबल

पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद 30 मार्च को पहली मेमू ट्रेन अभनपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होगी और 5:30 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद 31 मार्च से रोजाना सुबह और शाम दो मेमू ट्रेनें चलेंगी।

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यह ट्रेन एक सस्ती और आसान यात्रा सुविधा लेकर आई है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई