रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित महिला पटवारी की संघ से भी छुट्टी

बलौदाबाजार। किसानों से रिश्वत वसूलने के आरोप में फंसी नारधा की चर्चित महिला पटवारी रितेश तंवर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा निलंबन के बाद अब पटवारी संघ ने भी कड़ा कदम उठाते हुए उसकी सदस्यता खत्म कर दी है।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रितेश तंवर अपने पति के जरिए रिश्वत लेते हुए नजर आ रही थी। वीडियो सामने आते ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया। अब पटवारी संघ ने भी इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उसकी सदस्यता समाप्त करने का फैसला लिया है।

संघ के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना से संघ की छवि खराब हुई है और रितेश तंवर ने अपने पद का दुरुपयोग कर किसानों के हितों की अनदेखी की। इसी वजह से यह सख्त फैसला लिया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button