एकता कपूर के किरदार में नज़र आई गौतमी कपूर, कहा- क्या मुझे एंटी- इंफ्लेमेटरी डाइट करनी चाहिए

मुंबई। टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है. वह टीवी से लेकर बॉलीवुड तक एक जाना-माना नाम है. उन्होंने कई शोज में काम किया है. हालांकि, बीते कई दिनों से राम कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले कई दिनों से राम कपूर और एकता कपूर में अनबन और झगड़े की खबरें सामने आ रही थीं. हालांकि, इस मुद्दे पर दोनों में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया था.

पिछले कुछ दिनों पहले एकता कपूर ने एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था. वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि एकता ने राम कपूर को वीडियो के जरिए तंज कसा है. जिसके बाद अब राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने अनबन और झगड़े की खबरों पर मुहर लगा दी है.

दरअसल, गौतमी कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एकता कपूर की नकल उतारते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि क्या मुझे एंटी- इंफ्लेमेटरी डाइट करनी चाहिए. क्या मुझे ओजेम्पिक लेना चाहिए और इन सबसे ऊपर क्या मुझे अपना मुंह बंद कर लेना चाहिए, पर मुझे लगता है कि मेरे लिए जिम ही काफी है. वीडियो में गौतमी कपूर आगे कहती हैं कि क्योंकि हमें बड़े नहीं, छोटी ही अच्छे लगती हैं. वहीं वीडियो में गौतमी एकता की तरह एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं और अंत में वीडियो में जोर से हंस देती हैं.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई