Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

महादेव सट्टा एप मामला: भूपेश बघेल के घर पर घंटों जांच के बाद CBI की टीम रवाना

रायपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली समेत 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके करीबी सलाहकारों, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों और प्रमुख पदाधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर की गई।

भूपेश बघेल के बंगले तक पहुंची CBI

CBI की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले तक पहुंची और वहां कई घंटे तक जांच की। टीम ने भूपेश बघेल के पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और उनके पूर्व OSD मनीष बंछोर व आशीष वर्मा के घरों पर भी छापा मारा। जांच के बाद CBI की टीम वहां से रवाना हो गई, लेकिन कल फिर से कुछ अफसरों से पूछताछ की जाएगी, जिससे नए खुलासे होने की संभावना है।

भूपेश बघेल की संपत्तियां भी जांच के घेरे में

CBI ने भूपेश बघेल से जुड़ी संपत्तियों की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब पुणे के वाकड इलाके में स्थित एक होटल जांच के रडार पर आ गया है, जिसे भूपेश बघेल से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, CBI को इस होटल से जुड़े कुछ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और निवेश के दस्तावेज मिले हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। अब यह संभावना जताई जा रही है कि CBI इस होटल के स्वामित्व और लेन-देन को लेकर जल्द ही संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर सकती है।

CBI की जांच अब भूपेश बघेल के पुराने गनमैन कचरू तक पहुंच सकती है। सूत्रों के मुताबिक, CBI इस मामले में आगे की तहकीकात कर रही है और कचरू से भी पूछताछ संभव है। यह संभावना इसलिए जताई जा रही है क्योंकि CBI को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो भूपेश बघेल के सुरक्षा दल से जुड़े लोगों की भूमिका पर सवाल खड़े कर सकते हैं। अगर CBI को कचरू से जुड़े किसी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन या अन्य गतिविधियों के सबूत मिलते हैं, तो उनसे पूछताछ हो सकती है।

चर्चित मठ और आश्रम भी जांच के दायरे में

CBI की जांच अब छत्तीसगढ़ के कुछ चर्चित मठों और आश्रमों तक भी पहुंच गई है। जांच एजेंसी इन धार्मिक स्थलों में हुए वित्तीय लेन-देन, भूमि सौदों और राजनीतिक संबंधों की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, CBI यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग या किसी अन्य अवैध गतिविधि में किया गया है। यदि जांच में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो इन मठों और आश्रमों में जल्द ही छापेमारी हो सकती है।

महादेव सट्टा एप मामले में CBI ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों का कहना है कि इस पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं। इससे पहले CBI ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल, आईपीएस आनंद छाबड़ा, OSD मनीष बंछोर और आशीष वर्मा के घरों की तलाशी ली थी।

बड़े अधिकारियों के घर भी सील

CBI ने IPS अभिषेक महेश्वरी के घर को सील कर दिया है। जब जांच टीम उनके घर पहुंची, तो वह वहां मौजूद नहीं थे। CBI अब उनके वित्तीय लेन-देन और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

CBI की कार्रवाई से बढ़ी हलचल

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले की जांच में CBI की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अब देखना यह होगा कि आगे की जांच में कौन-कौन से बड़े नाम सामने आते हैं और CBI इस मामले में कौन-कौन से नए सबूत जुटाती है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई