बलौदाबाजार सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की दर्दनाक मौत, हंगामे के बाद हुआ समझौता

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के निजी सीमेंट प्लांट में हादसा हो गया.जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई. मजदूर की मौत हो जाने के बाद प्लांट में काम करने वाले मजदूर और मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया. प्लांट के मजदूर उचित मुआवजे की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ गए.आखिरकार पुलिस ने बीच बचाव के बाद कंपनी प्रबंधन और परिवार के बीच में समझौता कराया.इसके बाद मामला शांत हुआ. वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु की है.

दिन पहले ही काम पर आया था मजदूर : बलौदाबाजार के ग्राम रिसदा में सीमेंट प्लांट है.जिसमें दो दिन पहले ही पोषण यादव नाम का मजदूर काम करने आया था. परिजनों का आरोप है कि मजदूर जब प्लांट के अंदर काम कर रहा था तो जमा हुआ बायक्लोन मजदूर के सिर पर गिरा.जिससे उसे गंभीर चोट आई.चोट आने के बाद दूसरे श्रमिकों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया.जहां उसकी मौत हो गई. मौत होने के बाद प्लांट में काम करने वाले मजदूरों ने परिजनों के साथ हंगामा कर दिया.

”प्लांट के अंदर हादसा हुआ है.सिर पर भारी सामान गिरने से चोट आई.जिससे उसकी मौत हो गई.कंपनी ने 40 साल मुआवजा, क्रिया कर्म के लिए 1 लाख नकद , मुझको माइंस में नौकरी के साथ भाई के ईएआईसी पेंशन देने की बात कही है. ” – ईश्वर यादव, मृतक का भाई

पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई : इस बारे में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार झा ने बताया कि घटना सोमवार की रात 11 बजे की हैं. एक मजदूर की मौत हुई हैं, मजदूर का नाम पोषण यादव ग्राम सोनाडीह का रहने वाला था, वह अपने परिवार के साथ ग्राम सोनाडीह में रहता था.मृतक की बॉडी को बलौदाबाजार जिला अस्पताल लाया गया हैं. फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं.पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई