छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत

रायपुर:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव मना रही है, तब देश की प्रथम नागरिक हमारे बीच उपस्थित हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2000 में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बने छत्तीसगढ़ का रजत वर्ष संयोग से उनके जन्मशताब्दी वर्ष में पड़ रहा है, जिसे ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है।

लोकतंत्र की सुदृढ़ परंपराओं का प्रतीक

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की 25 वर्षों की यात्रा लोकतंत्र की सुदृढ़ परंपराओं का प्रतीक है। सदन में जनहितकारी विषयों पर गंभीर चर्चाएं, सशक्त विमर्श और स्वस्थ वातावरण में लिए गए निर्णय हमारी संसदीय संस्कृति को समृद्ध करते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा ने विधायी कार्यों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व विकास को भी प्राथमिकता दी है। हाल ही में विधानसभा सदस्यों के लिए आईआईएम रायपुर में आयोजित ‘पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम’ इसका उदाहरण है।

राष्ट्रपति के स्वागत में वक्तव्य

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते हुए कहा कि यह तीसरी बार है जब भारत के राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा को संबोधित किया है। इससे पहले स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल सदन को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के संघर्षशील और प्रेरणादायक जीवन को देश की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

संसदीय गतिविधियों में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका

डॉ. सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने संसदीय गतिविधियों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि 2011 में लोक सेवा गारंटी अधिनियम और 2012 में खाद्य सुरक्षा अधिनियम पारित कर राज्य ने अंत्योदय और समावेशी विकास की दिशा में मिसाल कायम की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शीघ्र ही विधानसभा नवीन भवन में स्थानांतरित होगी।

सर्वदलीय समर्थन और एकता का संदेश

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते हुए उन्हें संघर्ष, सादगी और सेवा की प्रतीक बताया। उन्होंने उनकी उपस्थिति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हम सभी उनके विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ के विकास में एकजुटता से कार्य करेंगे।

विधानसभा संदर्भ पुस्तिका का विमोचन

इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विधानसभा सदस्य संदर्भ पुस्तिका का विमोचन किया और राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को इसकी प्रथम प्रति भेंट की।

रजत जयंती समारोह में मंत्रिमंडल के सभी मंत्रीगण एवं विधानसभा के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई