Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कोरबा से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी, 17.43 लाख के सरिया की चोरी का मामला

रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के एक मामले में फरार आरोपी को कोरबा के दीपिका इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने ट्रेलर मिस्त्री और अन्य साथियों की मदद से 17.43 लाख रुपये के टीएमटी सरिया लेकर फरार हो गया था।

कैसे दिया गया घटना को अंजाम

तमनार, इंदिरा नगर निवासी विशाल त्रिपाठी, जो बीएस स्पंज प्रा. लि. तराईमाल में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं, ने 1 अगस्त 2024 को थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई 2024 को लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट रायगढ़ के माध्यम से ट्रक (नंबर CG 04 PA 3783) में 35.040 टन टीएमटी सरिया भोपाल स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के लिए भेजा गया था।

ड्राइवर रवि सिंह को 27 जुलाई की सुबह 11 बजे माल लेकर निकलना था। 29 जुलाई को भोपाल के व्यापारी अंशुल अग्रवाल ने रवि सिंह से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह भोपाल से 100 किमी दूर है और शाम तक पहुंच जाएगा। लेकिन शाम 5 बजे के बाद ड्राइवर का फोन बंद हो गया और फिर उसका कोई पता नहीं चला।

आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का असली नाम रंजित सिंह (30) है, जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का रहने वाला है। वह पहले बिलासपुर में ट्रेलर चलाता था, जहाँ उसकी पहचान ट्रेलर मिस्त्री अब्दुल से हुई। दोनों ने मिलकर फर्जी लाइसेंस, आधार कार्ड और ट्रांसपोर्ट दस्तावेज तैयार किए। 27 जुलाई को आरोपी ने अब्दुल की मदद से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बीएस प्लांट से माल उठाया और भोपाल जाने के बहाने फरार हो गया।

रास्ते में अकलतरा टोल के पास पेट्रोल पंप पर अब्दुल और उसका साथी राजू सिंह ट्रक लेकर फरार हो गए। बदले में रंजित सिंह को केवल 1500 रुपये और एक छोटा मोबाइल दिया गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोरबा के दीपिका इलाके में छिपा हुआ है। तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस ने ट्रक, फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद कर लिया है। पूंजीपथरा पुलिस ने प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, मास्टरमाइंड अब्दुल और उसके साथी राजू सिंह की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई