बिलासपुर:प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारी, भाजपा ने की बैठक

बिलासपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर दौरे को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जिले के सभी विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की सभा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। भाजपा ने बिलासपुर जिले से लगभग एक लाख लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

बैठक में मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे अपने क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का काम करें। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर जनता में भारी उत्साह है और इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे।

सभी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया कि वे कार्यक्रम के दिन तक लोगों को आमंत्रित करने का काम जारी रखें। इसके अलावा, बैठक में जिला और मंडल की कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार-विमर्श किया गया। भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी का बिलासपुर दौरा पूरी तरह से ऐतिहासिक और सफल होना चाहिए, जिसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जानिए! जुमे की नमाज़ के 5 महत्वपूर्ण सन्देश रमज़ान महीने में ईद क्यों मनाई जाती है? जानिए इसके महत्वपूर्ण पहलू
जानिए! जुमे की नमाज़ के 5 महत्वपूर्ण सन्देश रमज़ान महीने में ईद क्यों मनाई जाती है? जानिए इसके महत्वपूर्ण पहलू