रायपुर:महिला मजदूर का हाथ मशीन में फंसा, उंगलियां और अंगूठा कटे

रायपुर। शहर के रावांभाठा इलाके में स्थित श्रीराम रोलिंग मील में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला मजदूर का बायां हाथ मशीन में फंसने से उसकी तीन उंगलियां और अंगूठा कट गए। यह घटना 25 फरवरी 2025 को दोपहर 2:30 बजे हुई, जब महिला मजदूर स्टेडिंग मशीन पर काम कर रही थी। वह लोहे के एंगल को सीधा करने के लिए मशीन में डाल रही थी, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में चला गया।

पीड़िता, जो रावांभाठा दुर्गा चौक की रहने वाली है, नवंबर 2024 से इस फैक्ट्री में मजदूरी कर रही थी और उसे प्रति घंटे 50 रुपये की दर से भुगतान किया जाता था। हादसे के समय मशीन ऑपरेटर नरसिंग शर्मा और मजदूर लक्ष्मी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने तुरंत महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो चुका था।

गंभीर हालत में महिला को तुरंत एनकेडी अस्पताल, बीरगांव ले जाया गया, जहां उसे 25 फरवरी से 1 मार्च और फिर 8 मार्च से 9 मार्च तक भर्ती रखा गया।

पीड़िता का आरोप है कि श्रीराम रोलिंग मील प्रबंधन ने बिना सुरक्षा उपकरण दिए मजदूरों से काम करवाया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद से महिला सामान्य रूप से काम करने में असमर्थ है।

घटना के कई दिन बाद, 20 मार्च 2025 को पीड़िता अपने पति के साथ खमतराई थाने पहुंची और कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
सेल्फिश लोगों की 5 प्रमुख आदतें…पता चलते ही तुरंत दूरी बना लें 1 अप्रैल को अप्रैल फूल दिवस क्यों मनाया जाता है?
सेल्फिश लोगों की 5 प्रमुख आदतें…पता चलते ही तुरंत दूरी बना लें 1 अप्रैल को अप्रैल फूल दिवस क्यों मनाया जाता है?